भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हारे प्रत्याशियों को भेजा पत्र: लिखा यह क्षणिक विराम है, विश्राम नहीं.!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत के बाद मिशन लोकसभा चुनाव 2024 का भाजपा ने बजाया डंका
!!.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हारे प्रत्याशियों को भेजा पत्र: लिखा यह क्षणिक विराम है, विश्राम नहीं.!!

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचार के दौरान बेहद सक्रिय रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अब अगले अभियान में लग गए हैं। उनको अब 2024 का लोकसभा चुनाव दिखने लगा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने टानिक देने का काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हाल में विधानसभा चुनाव भाजपा के हारे प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है कि हार तो क्षणिक विराम है, विश्राम नहीं है। आप कुछ मतों से पीछे रह गए, पार्टी को संपूर्णता में जीत ही देखती है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 255 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली, लेकिन उसके 115 प्रत्याशी हार गए। अब पार्टी दोबारा सरकार बनने की खुशी में डूबी है, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की नजर उन प्रत्याशियों पर भी गई है, जो चुनाव नहीं जीत सके। उन्होंने ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के साथ ही पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पत्र भेजकर प्रोत्साहित किया है। कहा है कि यह श्रणिक विराम हो सकता है, लेकिन विराम नहीं। इस बीच स्वतंत्र देव सिंह ने हारी हुई सीटों के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पत्र भेजा।
उन्होंने प्रोत्साहित करते हुए लिखा कि जो संकल्प आपने अपने जीवन के लिए लिया है, उस कर्तव्यपथ पर यह केवल क्षणिक विराम हो सकता है, विश्राम नहीं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विश्वास जताया कि पूर्व की भांति आप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता जनार्दन की सेवा में तथा देश प्रदेश की गौरव यात्रा में योगदान के लिए अग्रसर रहेंगे। हारे प्रत्याशियों को उन्होंने भविष्य की कीर्ति एवं यश की शुभकामनाएं भी दीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks