पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने सफाई शूरवीरों के सहयोग से नगर की बैकों को भी ऐतियातन करवाया सेनेटाइज

पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने सफाई शूरवीरों के सहयोग से नगर की बैकों को भी ऐतियातन करवाया सेनेटाइज
———————————-

(.एटा ) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के निर्देशन में पालिका परिषद के सेनेटाइजेशन प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आज चौथे चरण के सेनेटाइज अभियान के अन्तर्गत नगर की सभी बैकों को ऐतियातन अन्दर एवं बाहर से सेनेटाइज कराया ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा क्योंकि भारत सरकार द्वारा अनलॉक-1 के तहत कुछ शर्तो के साथ नागरिकों को छूट प्रदान की गयी है !.इस श्रृखंला में बैकों के अन्दर धन निकासी व जमा करने को लेकर खाताधारकों का आवागमन को सुनिश्चित मानते हुए सभी को कोरोना महामारी से बचाव हेतु सेनेटाइजेशन अतयंत महत्वपूर्ण है ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने आवश्यक कार्यों के लिए घर से बहार निकलने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह सुरक्षित जीवन के लिये मॉस्क पहनकर ही बाहर निकलें तथा सोशल डिसटेन्स अवश्य बनाकर रखें एवं साबुन अथवा सेनेटाइजर से अपने हाथों को अवश्य साफ करते रहें !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks