प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की कानून मंत्री को खुली चेतावनी अभद्रता का बदला लिया जाएगा

एटा ब्रेकिंग-

प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की कानून मंत्री को खुली चेतावनी अभद्रता का बदला लिया जाएगा

भाकियू भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह का ऐलान एसपी सिंह बघेल मंत्री जी का आना जलेसर में वर्जित।

जलेसर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सांसद और केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी बघेल को भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने नसीहत दी है।

भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि कल सुबह 11 बजे उपजिला अधिकारी जलेसर और क्षेत्राधिकारी पुलिस इरफान नासिर खान को एसपी बघेल के विरोध में एक ज्ञापन दिया जाएगा।

प्रशासन को अवगत कराया जाएगा कि कानून मंत्री एसपी बघेल अगर जलेसर क्षेत्र में आते है तो उनसे आर-पार की लडाई लडी जाएगीं
इसलिए प्रशासन को ज्ञापन देना बहुत जरूरी है क्योकि जब लडाई लडते है तो पहले से ऐलान करके लडते है।

आपको जानकरी के लिए बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान गांव नगला सुखदेव में ठाकुर समुदाय और बघेल समुदाय में आलू के खेत में झटका मशीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।
जिसमें बघेल समुदाय पर ठाकुर समुदाय के लोगों ने झटका मशीन चोरी करने का आरोप लगाया था जिसमें केन्द्रीय कानून मंत्री एसपी बघेल चोरों की मदद करने लगें उसी वक्त भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर फोन कर आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks