
एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज टूटे हुए दो परिवारों को फिर से मिलाकर एक किया गया। मामला रिंकी पुत्री सुनील कुमार जिनकी शादी श्याममवीर सिंह पुत्र महेंद्रपाल निवासी सबलपुर थाना सकीट जिला एटा तथा नीलम पुत्री विशन पाल निवासी गदरगंज थाना निधौली कलां एटा का है जिसकी शादी सुशील पुत्र चंद्रपाल निवासी पैंडत थाना एका जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई थी। दोनों में छोटी मोटी बातों को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते रिंकी तथा नीलम अपने मायके में पिता के घर रह रही थीं, आज दोनों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में काउन्सलर संजीव तिवारी, सचेन्द्र गुप्ता ,अनिल कुलश्रेष्ठ ,सीमा मलोत्रा तथा साथ हैड कांस्टेबल मीना, हैड कांस्टेबल मंजू, कांस्टेबल रजनी बर्मा, प्रेमकांति ,धरमवीर सिंह व परिवार परामर्श केंद्र स्टाफ उपस्थित रहा।