
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 5000 रूपये का इनामिया अभियुक्त अमन अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम द्वारा आज दिनांक 21.03.22 को थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 30/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तथा थाना पिलुआ से 5000 रूपये के इनामिया अभियुक्त अमन पुत्र श्री कृष्ण कुमार निवासी महमूदापुरा थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस हाल पता ग्राम दूल्हापुर थाना कोतवाली देहात एटा को मुखबिर की सूचना पर विरामपुर पुल के नीचे से एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
- अमन पुत्र श्री कृष्ण कुमार निवासी महमूदापुरा थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस हाल पता ग्राम दूल्हापुर थाना कोतवाली देहात एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
- मुअसं- 205/21 धारा 392 भादंवि थाना मिरहची एटा।
- मुअसं- 231/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची एटा।
- मुअसं- 250/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा।
- मुअसं- 30/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मिरहची एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र०नि० श्री जगदीश चंद्र सिंह
- उ०नि० श्री विपिन कुमार
- उ०नि० श्री अनुज कुमार
- उ०नि० श्री अश्वनी कुमार
- मुख्य आरक्षी सगीर खान
- मुख्य आरक्षी एस कुमार
- आरक्षी उमंग सिंह
- आरक्षी अभिषेक कुमार
- आरक्षी धर्मेंद्र सिंह
- महिला आरक्षी शिवानी कुमारी।