
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम दौलतपुर में हुये फायरिंग तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। *घटना-* दिनांक 18.03.2022 को वादी अर्जुन सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना जैथरा जिला एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 18.03.2022 को वादी के गाँव दौलतपुर में होली की चौपाई निकल रही थी समय करीब 4 बजे मेरे गाँव के रूम सिंह व आराम सिंह व रनवीर पुत्र गण सरमन सिंह , विनोद पुत्र रूम सिंह व सुनील पुत्र आराम सिंह सरजेश व बृजेश पुत्र गण रनवीर व पिन्टू पुत्र उदयवीर व दिनेश पुत्र राधेश्याम निवासी गण दौलतपुर अवनीश उर्फ अन्ता व मुनीश पुत्र गण रामविलास निवासीगण नगला परशुराम थाना जैथरा जनपद एटा ने योजनाबद्ध तरीके से लाठी डण्डा व धारदार हथियार लेकर वादी के ऊपर प्रहार कर मारने लगे जिससे वादी के हाथ व सिर में गंभीर हाथ में चोट आयी। शोरगुल कि आवाज सुनकर राजकुमार व दिलीप बचाने आये तो अवनीश व मुनीश पुत्रगण रामविलास व पिन्टू पुत्र उदयवीर जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर करने लगे। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 76/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 324, 307 आईपीसी पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया, जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.03.2022 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- दिनेश पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी दौलतपुर थाना जैथरा जनपद एटा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 विनीत कुमार
- का0 सौरभ तोमर
- का0 कृष्ण गोपाल
- का0 राहुल लौर
- का0 जयवीर सिंह
- का0 सत्येंद्र कुमार
- चालक का0 देवेन्द्र भारद्वाज।