आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेन्द्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 36/2022 धारा 306 भादंवि में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र निरंजन लाल निवासी कांशीराम कालौनी थाना मारहरा एटा को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 21.03.22 को समय करीब 11.05 औरनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. आकाश पुत्र निरंजन लाल निवासी काशीराम कालौनी थाना मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 श्री अजय कुमार
  2. कां0 सुमित बंशल
  3. पीसी शिव सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks