लावलश्कर के साथ भाजपा व सपा के उम्मीदवारों ने एमएलसी चुनाव हेतु दाखिल किऐ नामाकंन


एटा ! उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की रिक्त सीटों के निर्वाचन हेतु नामाकंन के आखिरी दिन आज सोमवार को एटा मथुरा मैनपुरी से एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा एवं सपा के अधिक्रत उम्मीदवारों ने लावलश्कर के साथ कलेक्ट्रेट स्थिति मुख्यालय पर रिटर्निग ऑफीसर अंकित अग्रवाल जिलाधिकारी के समक्ष नामाकंन दाखिल किऐ ! भाजपा हाईकमान द्वारा घोषित उम्मीदवारों में आशीष यादव आशू पूर्व विधायक एवं मथुरा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिहं द्वारा नामाकंन दाखिल किऐ गऐ ! नामाकंन दाखिल करने के दौरान भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा से भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिहं लोधी, अलीगंज से भाजपा विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर, अलीगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कासगंज के प्रतिनिधि बॉबी कश्यप सहित भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र देव उपाध्याय व भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं हरियाणा प्रदेश के प्रभारी राजू आर्या सहित सैकडो कार्यकर्ता रहे तो वहीं समाजवादी पार्टी के अधिक्रत उम्मीदवारों में उदयवीर सिहं यादव व राकेश सिहं के नामाकंन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी व महामंत्री भूपेन्द्र प्रजापति सहित पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जुगेन्द्र सिहं यादव एवं अन्य सपाई मौजूद रहे ! एटा मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव के नामाकंन को लेकर जीटी रोड से कचहरी रोड काफी कई घन्टे जाम के हालात देखे गए !