दिन के उजाले में भी रोशन स्ट्रीट लाइट

एटा :- एटा नगर पालिका बिजली की बचत पर संवेदनशील नजर नहीं आ रहा है। एटा शहर में रात में रोशनी के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें दिन के उजाले में भी चलती रहती हैं और एटा नगर पालिका की लापरवाही की कहानी कहती है। शहर में स्ट्रीट लाइटों को चालू व बंद करने का रिमोट नगरपालिका के अधीन है। लेकिन नगरपालिका कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। शहर में दिन में चौराहों पर चलती स्ट्रीट लाइट नगरपालिका की व्यवस्था और लापरवाही को दर्शाती है।
इस तरह बर्बाद हो रही बिजली का भुगतान आम आदमी को कितना पड़ता है।