जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन का किया गया लोकार्पण

*
———————————————–

*गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की नॉन कोविड जांच में मिलेगी सुविधा*
———————————————–

एटा। डीएम सुखलाल भारती ने शुक्रवार को देर शाम जिला अस्पताल पहुंचकर ट्रू नेट मशीन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने इस दौरान बताया कि नॉन कोविड-19 के शीघ्र और विश्वसनीय परीक्षण हेतु आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी 75 जिलों में टू्र नेट मशीन का लोकार्पण जूमएप के माध्यम से वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग करके किया गया है। जनपद में ट्रूनॉट मशीन मिलने से अब नॉन कोविड-19 की जांच आसानी से हो सकेगी, साथ ही रिपोर्ट भी समय से प्राप्त हो सकेगी।

*डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि* इस मशीन का प्रमुख उद्देश्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की कोरोना जांच करना है। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज का जिला अस्पताल में इलाज करने से पूर्व इस मशीन के माध्यम से उसकी कोरोना जांच की जाएगी, जिसका रिजल्ट दो से तीन घण्टे में प्राप्त होने के बाद उस मरीज का इलाज अस्पताल में आसानी से हो सकेगा। मशीन के माध्यम से एक बार में दो व्यक्तियों की जांच की जाएगी।

*इस अवसर पर* सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक, एलटी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks