स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन हेतु प्रेक्षक महोदय तैनात

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन हेतु प्रेक्षक महोदय तैनात

एटा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 क्षेत्र मथुरा, एटा, मैनपुरी और कासगंज के दृष्टिगत 09 अप्रैल को होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु नागेंद्र प्रताप आई0ए0एस0 को प्रेक्षक के रूप में मा0 आयोग द्वारा तैनात किया गया है, जिनका जनपद मुख्यालय पर 21 मार्च 2022 को आगमन प्रस्तावित है।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि मा0 प्रेक्षक का स्थानीय दूरभाष संख्या 05742-297616 एवं मोबाइल नंबर 9411674692 है। प्रेक्षक महोदय हेतु पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सूट संख्या 02 को अवस्थान किया गया है। प्रेक्षक के लाइजन ऑफिसर धीरज सिंह, सब रजिस्टार सदर एटा है, जिनका मोबाइल नंबर 9528726681 है। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन से संबंधित किसी व्यक्ति को कोई शिकायत है, तो प्रेक्षक महोदय से संपर्क कर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है तथा शिकायतकर्ता द्वारा महोदय के समक्ष उपस्थित होने के समय कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks