राष्ट्रीय लोधी महासभा ने वीरांगना की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

राष्ट्रीय लोधी महासभा ने वीरांगना की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

एटा,
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर आज राष्ट्रीय लोधी महासभा ने पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र लोधी ने कहा कि लोधी समाज की आन बान शान वीरांगना अवंती बाई लोधी को आज हम उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं ,और बड़े कष्ट के साथ यह कहना पड़ रहा है, कि जनपद एटा में उपेक्षा के चलते वीरांगना को न छत है और न ही पार्क भी नहीं मिल पा रहा है ।एटा का वन चेतना केंद्र जिसमें वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा लगी हुई है ।हम प्रार्थना करते हैं कि वीरांगना रानी अवंतीबाई वन चेतना केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है ।इसकी किसी को कोई चिंता नहीं है। उनके हाथों की तलवार तक प्रतिमा की सुरक्षा ना होने के कारण अराजक तत्वों ने तोड़ ली है। मैं समाज के उन मठाधीशो से निवेदन करता हूं कि वीरांगना अवंती बाई लोधी वन चेतना केंद्र का जीर्णोद्धार कराने का काम करें ,और समाज को एक नया संदेश दे।
इस अवसर पर लोधी महासभा के प्रदीप कुमार वर्मा, राष्ट्रीय लोधी महासभा के संरक्षक डॉक्टर प्रेमपाल सिंह पथरिया ,संरक्षक सुनहरी लाल वर्मा, राजीव बाबा के साथ समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks