स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के तहत नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 21 मार्च

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के तहत नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 21 मार्च

एटा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मथुरा-एटा-मैनपुरी और कासगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित दो सदस्य जिनका कार्यकाल 07 मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु मा0 आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में संशोधित कार्यक्रम जारी किया जा चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 21 मार्च, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 22 मार्च 2022, नाम वापिसी हेतु अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित गई है। इसके अलावा मतदान 09 अप्रैल को होगी। साथ ही 16 अप्रैल 2022 तक निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks