
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सकीट पुलिस द्वारा चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों व तलाश वांछित अपराधी की तलाशी में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2022 को चार वारंटी अभियुक्त 1. कौशल कुमार पुत्र राजेश सिंह 2. दयाशंकर पुत्र महेन्द्र सिंह 3. जयचन्द पुत्र कामता प्रसाद 4. कमलेश पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण शेखपुरा थाना सकीट एटा को संबोधित मुअसं- 29/2022 धारा 147, 149, 323, 352, 307 भादंवि में गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- कौशल कुमार पुत्र राजेश सिंह
- दयाशंकर पुत्र महेन्द्र सिंह
- जयचन्द पुत्र कामता प्रसाद
- कमलेश पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण शेखपुरा थाना सकीट एटा।