निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

एटा- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद द्वारा 22 वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा ग्राउंड में किया गया ! यह टूर्नामेंट 19 मार्च से 16 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
संत निरंकारी मंडल एटा के मीडिया सहायक अमित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों से आए हुए युवाओं ने पंजीकरण कराया जिसमें से 48 टीमें प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी प्रतिभागी कोविड-19 के संदर्भ में सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का उचित रूप से पालन करेंगे
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है जिसका समस्त निर्देशन श्री योगेंद्र सुखीजा जी सचिव संत निरंकारी मंडल द्वारा किया गया है।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आरंभ बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में किया गया था बाबा जी ने सभी युवाओं की ऊर्जा को नया आयाम देने के लिए उन्हें निरंतर खेलों के लिए प्रेरित प्रोत्साहित किया जिससे उनकी ऊर्जा को उपयुक्त दिशा मिले और वह देश और समाज का सुंदर निर्माण एवं समुचित विकास कर सकें।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी समय-समय पर नई उर्जा एवं उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं इत्यादि का आयोजन करके युवाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं जिससे निरंकारी यूथ सिंपोजियम, एन वाई एस और निरंकारी सेवादल सिंपोजियम एन एस एस जैसे इवेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है सतगुरु माता जी सदैव ही शारीरिक व्यायाम एवं खेलों के प्रति प्रोत्साहन पर बल देते आ रहे हैं ताकि हम अपने जीवन में से प्रेरणा ले सकें सतगुरू माता सुदीक्षा जी का यह कहना है कि आत्मिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ में मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी स्वस्थ होना आवश्यक है।
यह जानकारी संत निरंकारी मंडल प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग की मेंबर इंचार्ज श्री राजकुमार जी ने दी।
मानव एकता रूपी इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों एवं प्रदेशों से आए हुए सभी प्रतिभागियों में प्रेम एकत्व भाईचारे की भावना के साथ मानवीय एकता स्थापित करना है ताकि आध्यात्मिक ज्ञान के अंतर्निहित आधार के साथ विवधता मैं एकता का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks