विहिप के कार्यकर्ता के साथ गुण्डागर्दी करने वाले को गिरफ्तार करे पुलिस 

विहिप के कार्यकर्ता के साथ गुण्डागर्दी करने वाले को गिरफ्तार करे पुलिस 


एटा । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि गत शनिवार की रात 9:30 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला पंचायत में स्थापित मंदिर पर साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम करके गांधी मार्केट होते हुए जा रहे थे कि तभी कुछ अराजक तत्वों द्वारा इनके गले में पडे भगवा अंगोछे पर टिप्पणी करते हुए देशी कट्टों से हवा में फायर किए गए  ! जिसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को रात में ही तहरीर के माध्यम से  विश्व हिन्दू परिषद के सहमंत्री शिवांग गुप्ता द्वारा दी गई।

     अरविंद चौहान  ने आगे कहा कि इस तरह की घटना से प्रतीत हो रहा है कि यह अराजक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है तथा शहर में गुंडागर्दी का माहौल बनाना चाहते है।जिसको किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

   उन्होने  जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तारी करके कानूनी कार्यवाही की जाये , जो शहर का माहौल खराब कर सरकार को बदनाम करने मे जुटे हुए है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks