एटा हत्याकांड: जूता व्यवसायी की बहन के प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, सुपारी किलर को दिए ढाई लाख 

एटा हत्याकांड: जूता व्यवसायी की बहन के प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, सुपारी किलर को दिए ढाई लाख 
एटा -कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगला पोता में एक मार्च को जूता व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि व्यवसायी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये में सुपारी ली थी।
हत्या के लिए दी थी सुपारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक मार्च को रात आठ बजे व्यवसायी अबरार हुसैन की हत्या की गई थी। शुक्रवार को एक आरोपी असरौली निवासी तालिब को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मृतक की बहन का प्रेम प्रसंग परवेज आलम से चल रहा था, जिसका अबरार विरोध कर रहा था। इसलिए परवेज ने अजय यादव निवासी शांतिनगर, सादिक और तालिब को अबरार की हत्या करने के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
रेकी कर दी व्यवसायी की लोकेशन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परवेज ने अबरार की दुकान से घर जाने वाले रास्तों को घटना के दो दिन पहले ही दिखा दिया था। 2.5 लाख रुपये दो किस्तों में देना तय हुआ था। एक मार्च को अबरार के दुकान बंद कर घर जाते समय तालिब पीछे-पीछे रेकी कर परवेज को लोकेशन देता रहा। मालगोदाम रोड पर चारों ने योजनाबद्ध तरीके से अबरार की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks