मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्याें, निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न

*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्याें, निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न*
———————————————————

*मनरेगा के तहत शुरू होने वाले कार्याें में प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता पर काम दिलाएं*
——————————————————-

*सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेन्स को पुनर्जीवित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही की जाए*
——————————————————-

*कोविड-19 महामारी के बचाव को दृष्टिगत प्रतिदिन सैम्पलिंग प्रगति में सुधार किया जाए*
——————————————————-

*पाईप पेयजल योजना का लाभ पूर्ण छमता पर गांव के सभी लोगों को मिलना चाहिए-मण्डलायुक्त*
——————————————————-

एटा। मण्डलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने शुक्रवार को अपरान्ह में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मण्डलायुक्त इस दौरान सर्वप्रथम जनपद में लाॅकडाउन से पहले चल रहे निर्माण कार्याें, विकास कार्याें के फिर से शुरू होने, आगामी 15 जून से जनपद में कराये जाने वाले मनरेगा कार्याें, विकास की अन्य परियेाजनाओं सहित कोविड-19 के तहत विस्तार से समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में तैनात किए गए नए चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड-19 के तहत लगाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाए। मेडीकल काॅलेज की निर्माण प्रगति में सुधार हेतु भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अतिशीघ्र लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण की जाए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि डीपीआरओ यह सुनिश्चित करें कि गांव में पाईप पेयजल योजना के तहत ग्रामों के अधिक से अधिक कलैक्शन की कार्यवाही होनी चाहिए, जिससे कि उनका समय से रखरखाव हो सके। एनएचएआई द्वारा सभी निर्माण स्थलों पर कार्य शुरू करा दिया गया है अथवा नहीं, इसकी प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाए। जल निगम द्वारा एटा सीवरेज प्रोजेक्ट को मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय से पूर्ण कराया जाए। सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेन्स को भी पुनर्जीवित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए, साथ ही इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। वन विभाग द्वारा आगामी वृक्षारोपण के दौरान जनपद में अधिक से अधिक भूमि का वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा के तहत ग्रामों में विवादित चकरोडों को चिन्हित कर पुलिस की मदद से कब्जामुक्त कराकर उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कराया जाए।

*मण्डलायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि* कोविड-19 महामारा से बचाव हेतु सैम्पलिंग की प्रगति में और अधिक सुधार किया जाना चाहिए, सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन 100 सैम्पल लिए जाएं। निजी चिकित्सकों के यहां सर्विलांस टीमों एवं चिकित्सकों द्वारा लगातार चैकिंग की जाए, साथ ही कोविड-19 महामारी से बचाव की जानकारी भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटरों पर ठहरे हुए लोेगांे को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, सेंटरों पर मिल रही सुविधाओं में और अधिक सुधार की आवश्यकता है। मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में आयसोलेशन वार्ड की छमता को और अधिक बढ़ाया जाए, जिससे कि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।

*बैठक के अंत में डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने* मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए जनपद की प्रगति में और अधिक सुधार किया जाएगा।

*बैठक में* नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सीडीओ मदन वर्मा, डीएफओ अखिलेश पाण्डेय, सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एएसपी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, डीएसटीओ रमेश चन्द्र, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, बीएसए संजय सिंह, डीपीओ संजय सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतीश कुमार, विपिन पचैरिया, अधिशासी अभियंता विद्युत सोपाली सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डौली सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks