एक अंतर्जनपदीय बदमाश घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी, एक अपाचे मोटरसाइकिल व चोरी की हुई 16 बैटरियों सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बैटरी चोरी व ई रिक्शा लूट की घटना में संलिप्त एक अंतर्जनपदीय बदमाश घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी, एक अपाचे मोटरसाइकिल व चोरी की हुई 16 बैटरियों सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19.03.2022 को थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी नगला मोहन थाना पिलुआ एटा को चोरी की 16 बैटरी, घटना में प्रयुक्त 01 बुलैरो गाडी नम्बर यू पी 82 एस 3430 रंग सफेद तथा एक मो०सा० अपाचे रंग सफेद यू पी 82 एसी 8539 सहित मुखबिर की सूचना पर चकोरी प्लांट आईटीआई के पास से समय करीब रात्रि 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। तथा दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि वह अपने फरार साथियों पप्पू उर्फ लोकेंद्र निवासी ममेड़ा थाना सिढपुरा कासगंज व मोनू पुत्र दयादेव निवासी नगला भजुआ थाना रिज़ोर एटा के साथ एटा तथा आसपास के जनपदों में रात्रि में अपाचे मोटर साइकिल से रेकी करते है तथा मौका मिलने पर गाडी/ ट्रक /ई रिक्शा से बैटरी चोरी कर बुलेरो में रखकर ले जाते है। सुनसान जगह पर गाडी खडी मिलने पर बैट्ररी चोरी कर लेते है तथा रात्रि में सुनसान पर खडी ई रिक्शा एव ई रिक्शा को किराऐ पर ले जाकर झांसा देकर बैट्ररी चोरी कर लेते है तथा जगह जगह मजबूरी बताकर चलते फिरते हुए व्यक्तियों को बैट्ररी बेच देते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु०अ०सं०- 80/2022 धारा 328, 392 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा।
  2. मु०अ०सं०- 81/2022 धारा 414 आईपीसी। बरामदगी
    16 बैटरी, 01 बुलैरो गाडी नम्बर यू पी 82 एस 3430 रंग सफेद, एक मो०सा० अपाचे रंग सफेद यू पी 82 एसी 8539।

अनावरण अभियोग

  1. मु०अ०स० 35/22 धारा 379/411 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा।
  2. मु०अ०स०- 114/22 धारा 379 आईपीसी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ। बरामदगी-
  3. 16 बैटरी चोरी की हुई
  4. 01 बुलैरो गाडी नम्बर यू पी 82 एस 3430 रंग सफेद, एक मो०सा० अपाचे रंग सफेद यू पी 82 एसी 8539 (घटना में प्रयुक्त)।

अभियुक्त संतोष का अपराधिक इतिहास-

  1. मु०अ०स०- 35/22 धारा 379/411 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा
  2. मु०अ०स०- 80/22 धारा 328/392 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा।
  3. मु०अ०स०- 114/22 धारा 379 आईपीसी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ।
  4. मु०अ०स०- 592/2015 धारा 13 जी एक्ट थाना कोतवाली देहात।
  5. मु०अ०स०- 285/2018 धारा 392 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा।
  6. मु०अ०स०- 921/2018 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना कोतवाली नगर एटा।
  7. मु०अ०स०- 43/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिलुआ एटा।
  8. मु०अ०स०- 43/2020 धारा 392 आईपीसी थाना पिलुआ एटा।

अभियुक्त मोनू का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0स0 18/2021 धारा 379 आईपीसी थाना अवागढ जिला एटा
    2.मु0अ0स0 22/2021 धारा 41 आईपीसी थाना अवागढ जिला एटा
    3.मु0अ0स0 397/2018 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
    4.मु0अ0स0 94/2018 धारा 392 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा
    5.मु0अ0स0 501/2018 धारा 356/376 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा
    6.मु0अ0स0 46/2018 धारा 392 आईपीसी थाना जसरथपुर एटा
    7.मु0अ0स0 381/2016 धारा 392 आईपीसी थाना बागवाला एटा
    8.मु0अ0स0 418/2016 धारा 392 आईपीसी थाना बागवाला एटा
    9.मु0अ0स090/2017 धारा 147/148/149/224/307/323/324/332/336/34/353/504/506 आईपीसी थाना रिजोर एटा
    10.मु0अ0स0 91/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना रिजोर एटा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. संतोष कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिह नि0 नगला मोहन थाना पिलुआ एटा।

फरार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. पप्पू उर्फ लोकेंद्र निवासी मेमडा थाना सिढपुरा कासगंज।
  2. मोनू पण्डित पुत्र दयादेव निवासी नगला भजुआ थाना रिजोर एटा। गिरफ्तार करने वाली टीम
  3. उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह।
  4. उपनिरीक्षक विपिन कुमार भाटी।
  5. है०का० योगेंद्र कुमार
  6. का० विष्णु कुमार
  7. का० आफाक खां थाना बागवाला एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks