पुलिस ने 6 हुड़दंगियों को तत्काल गिरफ्तार कर हवालात की सैर करा दी

एटा ब्रेकिंग…होली जैसे त्यौहार पर हुड़दंगी हुड़दंग ना करें ऐसा संभव नही पर एटा की जैथरा पुलिस ने 6 हुड़दंगियों को तत्काल गिरफ्तार कर हवालात की सैर करा दी,

होली पर जैथरा के दो गांवों शराब पीकर झगड़ा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए, जैथरा एसएचओ डॉ0 सुधीर कुमार सिंह की तत्परता से मौके पर पहुची पुलिस की बजह से बड़ी घटना होने से बच गई,

सूचना मिलते ही थाना जैथरा एसएचओ डॉ0 सुधीर कुमार सिंह की टीम मौके पर तत्काल पहुँचकर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया,

थाना जैथरा क्षेत्र के दौलतपुर में चौपाई के समय चाचा-भतीजे पर आरोपितों ने कर दिया था हमला,

पीड़ित ने आरोपियों पर धारदार हथियार, लाठी- डंडों से हमला करने का लगाया आरोप, हमले में 2 लोग चाचा,भतीजे हुए है गंभीर घायल,

फायरिंग कर फरार हो गए हमलावर,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजदों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा, फरार आरोपियों की पुलिस को तलाश जारी,क्षेत्र में हड़कम्प,

डॉ0 सुधीर कुमार सिंह की टीम एसआई विनीत कुमार ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

जैथरा थानाक्षेत्र के नगला मनिका में भी दो पक्षों में हुई फायरिंग,दोनों पक्षों के दो लोग हुए थे घायल,घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप,

दोनों पक्षों के पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,

थानाध्यक्ष डा0 सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

आरोपियों के कब्जे से एक देशी बन्दूक, तमंचा व कारतूस किये बरामद,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks