राशन वितरण में अनियमिताएं मिलने पर राशन डीलर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

एटा – राशन वितरण में अनियमिताएं मिलने पर राशन डीलर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त ने कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 मार्च को एसडीएम ने कोटा का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, बायोमेट्रिक मशीन देखी गई। राशन का रजिस्टर से मिलान किया गया। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में अनियमिताएं मिलने पर कोटा डीलर विकास बाबू निवासी झकरई अलीगंज पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अलीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।