दो दिन पूर्व जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

*एटा ~ कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में फरार अभियुक्त गिरफ्तार।।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉक डाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना:-* दिनांक 10.06.2018 को वादी राजबहादुर सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी नंगला केवल थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर इस आशय की सूचना दी गई कि प्रार्थी द्वारा एक जमीन का बैनामा कराया गया था जिसकी उसने चारदीवारी करा दी थी। अब उस जमीन पर सरोज यादव पत्नी दिनेश कुमार, दिनेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी श्रीनगर कॉलोनी आगरा रोड एटा, मोहित पुत्र नरेश यादव निवासी सिंधी कॉलोनी जो भू-माफिया किस्म के व्यक्ति हैं दिनाँक 09-06-2020 को रात्रि को प्रार्थी की चारदीवारी जेसीबी से तोड़ दी प्रार्थी मौके पर गया तो सभी उक्त लोगो ने जाति सूचक शब्दों व गालियां देने के साथ-साथ प्रार्थी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किए । इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं – 370/2020 धारा 307, 447, 427 भादंवि व 3(2)(5a) SC/ST अधिनियम 1989(संशोधन 2015)* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* दिनांक 12.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अपराधी मोहित यादव को शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. मोहित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सिन्धी कॉलोनी कोतवाली नगर एटा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks