सदर विधायक ने होली मिलन समारोह एटा ग्रीन गार्डन में धूमधाम से मनाया गया

एटा सदर सीट से नव निर्वाचित बीजेपी विधायक विपिन वर्मा डेविड ने समर्थकों के साथ खेली होली
एटा –आज दिनांक 17 मार्च को को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न के बीच जमकर उड़ाया अबीर और गुलाल ।
इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक सदर विपिन वर्मा ने कहा कि इस बार की होली ज्यादा खास है। इस अवसर पर विधायक अपने सभी कार्यकर्ताओं से होली मिले और उनको जीत बधाई दी। कार्यकर्ताओ में जीत का जोश है। उंन्होने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से आपसी प्रेम और शौहर्द से होली मनाने की अपील की ।
जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा भाजपा की जीत सभी कार्यकर्ताओं व जनपद की जनता की जीत हैं जनपद वासियों को ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ । वूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, सभासदों ने विधायक विपिन वर्मा डेविड का गुलाल अबीर लगाकर स्वागत किया विपिन वर्मा डेविड ने सभी अध्यक्षों का आभार प्रकट करते हुए वधाई व शुभकामनाएं दी । विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि हमारी होली तो 10 मॉर्च से ही शुरू हो गयी थी। हमारे पार्टी पदाधिकारियों ने तो पूर्व में ही ऐलान कर दिया था कि इस बार की होली 10 मॉर्च से ही शुरू हो जाएगी। उंन्होने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल में जो विकास कार्य कराए है उनकी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज होली के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता के चेहरे पर उत्साह देखने को मिल रहा था। ये जीत की होली है। विधान सभा चुनाव में बिजेपी को मिली बंपर जीत ने होली के रंगों को और अधिक चटक बना दिया है। उंन्होने इस अवसर पर समस्त जनपद वासियों को होली की शुभ कामनाएं दी।