मुरादाबाद/डिलारी: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी में लोग हलकान हो गए हैं शुक्रवार को पूरे दिन भीषण गर्मी से लोग बुरी तरह परेशान रहे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग मुंह पर रूमाल बांधे हुए थे व्यापारी मायूस बैठे नजर आए पिछले दिनों आंधी बारिश से मौसम सुहावना हो गया था लेकिन तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो उठे लोग बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले ग्राहकों के नहीं आने के कारण व्यापारी मायूस नजर आए|