होली के उपलक्ष्य पर वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

कासगंज,पटियाली (17.03.2022): होली के उपलक्ष में वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन टीका नगला, पटियाली तहसील में किया गया। इस आयोजन में 1600 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह और रमपुरा के प्रधान भारत सिंह शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय यादव और दूसरा स्थान चंदरिकेश धोनी ने हासिल किया।
800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान चंदरिकेश धोनी और दूसरा स्थान बिजेंद्र पल ने हासिल किया।
इस वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन टीका नगला वासियों ने किया जिनमे प्रमुख हैं नितिन यादव, सुरजीत, बबलेश, नन्हे लाल और करू यादव प्रधान ने किया।