पुलिस द्वारा बाइक सवार लोगों के साथ हुयी लूट के प्रयास की घटना का 24 घंटे में खुलासा

*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा बाइक सवार लोगों के साथ हुयी लूट के प्रयास की घटना का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चोरों/लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को लूट की योजना बनाते समय अवैध असलहा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर थाना जैथरा क्षेत्र में दिनांक 11.06.2020 को बाइक सवार लोगों के साथ हुयी लूट के प्रयास की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटनाः-* दिनांक 11.06.2020 को वादी श्री संजीव कुमार पुत्र प्रभू दयाल निवासी ग्राम किशनपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 11.06.2020 को वह अपनी बहिन, भांजे रितिक 3 वर्ष तथा भतीजे शिवा 7 वर्ष के साथ अपने घर से अपने साले तुलसीराम पुत्र कालीसरन निवासी परौली थाना जैथरा एटा के यहाॅ जा रहा था। सर्रा भट्टा के पास पीछे से आती एक अपाचे मोटर साइकिल सवार दो लड़कों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनके साथ मारपीट कर वादी की बहिन के हाथ से उसका बैग छीनने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आने लगे तो दोनों बैग छीनने में असफल रहने पर मौके से भाग गये। इस सूचना पर *थाना जैथरा पर मुअसं- 269/2020 धारा 393 भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण तथा लूटी गयी सम्पत्ति बरामद करने हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 11.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहगो जाने वाले रास्ते से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से खडे़ एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अवैध तमंचा व दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त अंधेरें का फायदा उठाकर भाग निकला। बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने भागे हुये साथी के साथ मिलकर यह बाईक दिनांक 09.06.2020 को ग्राम नगला हीरा फायर सर्विस के पास से रात्रि में एक व्यक्ति से लूटी थी। अभियुक्तों के विरुद्ध *थाना जैथरा पर मुअसं- 271/2020 धारा 307 भादंवि (पु.मु.) बनाम अभिषेक व जगवीर, मुअसं- 272/2020 धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट बनाम अभिषेक, मुअसं- 273/2020 धारा 41, 102 सीआरपीसी, 411 भादंवि बनाम अभिषेक व जगवीर पंजीकृत* कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त जगवीर की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1. अभिषेक पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नगला निरु थाना जैथरा एटा।

*फरार अभियुक्त का नामपताः-*
1- जगवीर उर्फ झुन्ना पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम मुगलईया थाना उसैत, बदाॅयू।

*बरामदगीः-*
1. एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर
2. एक मोटरसाईकिल *(पूर्व में लूटी गयी तथा घटना में प्रयुक्त)*

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- थानाध्यक्ष जैथरा श्री सतपाल भाटी
2- उ0नि0 श्री नितिन कुमार
3- आरक्षी सुनील कुमार
4- आरक्षी टिंकू कुमार
5- आरक्षी नितिन कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks