साइकिल सवार में कार ने मारी टक्कर हालत गंभीर

जनपद एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला समल के समीप साइकिल सवार को वैगनआर कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें प्रेम किशोर पुत्र विजय सिंह निवासी कल्याणपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको राहगीरों की मदद से108 एंबुलेंस द्वारा एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया