सैलार में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर फायरिंग तथा मारपीट

एटा – थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सैलार में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर फायरिंग तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग तथा मारपीट करने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना-* दिनांक 10.06.2020 को वादी श्री सत्यवीर सिंह दिवाकर पुत्र जय सिंह दिवाकर ‌निवासी नगला किसी थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनाँक 10.06.2020 को वादी कुछ बच्चों के साथ गांव के पास ही क्रिकेट खेल रहा था, वहाँ पर दुर्वेश यादव, अंकित यादव तथा राकेश यादव आये तथा खेलने से मना करते हुए जातिसूचक गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भाग गए, मारपीट में वादी के भाई कैलाश के गम्भीर चोटें आई हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर *मुअसं- 224/2020 धारा 323, 307, 504, 506, भादवि व 3(2)5ए एससी-एसटी एक्ट बनाम दुर्वेश यादव, अंकित यादव तथा राकेश यादव* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इंद्रेश पाल सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 12.06.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त दुर्वेश यादव को आगरा रोड कमसान मंदिर के पास से समय करीब 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- दुर्वेश यादव पुत्र मुन्शव सिंह निवासी एसकेएमएस इंटर कालेज सैलार थाना कोतवाली देहात, एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह
2- आरक्षी सुमित कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks