कपड़ा उद्योग को फ्लैट रेट पर बिजली मुहैया कराए उत्तर प्रदेश सरकार: अब्दुल हफीज़ गांधी

कपड़ा उद्योग को फ्लैट रेट पर बिजली मुहैया कराए उत्तर प्रदेश सरकार: अब्दुल हफीज़ गांधी

गंजडुंडवारा (14.03.2022): सुजवालपुर, गंजडुंडवारा ब्लॉक, जिला कासगंज में आज शमशुल प्रधान जी के पॉवरलूम में जाकर कपड़ा बनने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। प्रधान जी से कपड़ा उद्योग में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर एक सार्थक चर्चा हुई। कपड़ा उद्योग की मुख्य मांग फ्लैट रेट पर बिजली मुहैया कराना है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मैं मांग करता हूँ कि मौजूदा भाजपा सरकार इस तरफ ध्यान दे। समाजवादी पार्टी सरकार में पॉवरलूम को फ्लैट रेट पर बिजली मिलती थी जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया था। हमारी माँग है कि फ्लैट रेट की व्यवस्था फिर से लागू की जाए। उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में कपड़ा बनाने के कारखाने लगे हैं। इस उद्योग को सरकार सब्सिडी पर बिजली मुहैया कराए तभी यह उद्योग तरक्की करेगा।

आज के इस दौरे में डॉ अज़रुल अंसारी भी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks