
फिर गर्माया हिजाब प्रकरण, नोटिस इश्यू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हिजाब प्रकरण एक बार फिर गर्माता जा रहा ह है। डा बीआर आंबेकर यूनिवर्सिटी के अलीगढ़ के कालेज में ड्रेस कोड सख्ती से लागू किया जा रहा है। हिजाब को लेकर एक दिन पहले एववी कालेज में छात्राओं से हिजाब उतरवा लिए गए थे। इसको लेकर हंगामा होने की चर्चा छात्र संगठनों में हो रही है।एसवी डिग्री कालेज में शनिवार को ड्रेस कोड के नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए विद्यार्थियों के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें मुंह ढककर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।प्राक्टोरियल टीम ने कालेज परिसर में राउंड लेते वक्त कई छात्राओं के हिजाब उतरवाए भी। हिदायत दी कि कालेज परिसर में ड्रेस कोड में ही रहना है। सोमवार से मुख्य गेट पर कड़ाई से इस नियम का पालन कराने की बात प्राक्टोरियल बोर्ड की ओर से कही गई है।