
खोवा व कचरी के प्रतिष्ठानों पर हुई छापामार कार्यवाही – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ अक्षय प्रधान के नेतृत्व में अलीगढ में थाना गांधी पार्क के अंतर्गत जीटी रोड अचल ताल पर स्थित खोया मंडी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य कारोबारकर्ता आशीष अग्रवाल के खोया विक्रय प्रतिष्ठान नीरज डेयरी से खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना तथा खोया खाद्य कारोबारकर्ता कंछी लाल एवं दीपक से खाद्य पदार्थ खोया का एक- एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, प्रमोद कुमार एवं प्रभु चौधरी द्वारा वास्ते जांच संग्रहित किए गए। आगरा रोड पर स्थित कपिल के खाद्य प्रतिष्ठान कपिल डेरी से खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना सुदामापुरी स्थित धर्मेंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान अग्रवाल स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह द्वारा खाद्य पदार्थ कचरी एवं खरबूजे की मिगी के एक-एक नमूने एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल द्वारा घी का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किए गए। अभीहित अधिकारी अलीगढ़ सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। संग्रहित नमूनें प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है।