
प्रेमी संग गई पांच बच्चों की मां, पति ने खाया विषाक्त – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गोंडा थाना क्षेत्र के गांव भैया निवासी केशव एक युवक की पत्नी करीब 20 दिन पहले गांव के ही अपने प्रेमी के साथ चली गई है। युवक द्वारा पत्नी को काफी तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दंपति पर पांच बच्चे भी हैं। 20 दिन बाद पत्नी के घर वापस न लौटने से दुखी युवक ने रविवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कस्बा के समीप हाथरस रोड स्थित एक खेत मैं युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अलीगढ़ जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।