सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, समर्थकों ने दी तहरीर,रिपोर्ट योगेश मुदगल

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, समर्थकों ने दी तहरीर
एटा,5 दिन पूर्व युवक द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का वीडियो हुआ था वायरल। रविवार को गुस्साए सपाईयों ने मारहरा कोतवाली में तहरीर दी है। अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले की पहचान मारहरा के मौहल्ला कम्बोह निवासी अनमोल कठेरिया के रूप में हुई है। सपा नेता कौशलेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव देश के सम्मानित नेता है। उनपर अभद्र भाषा के द्वारा टिप्पणी करना कोई भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नही कर सकता। मारहरा कोतवाली प्रभारी रामकेश राजपूत ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks