*एटा ~ कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, करीब दो वर्ष पूर्व नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा किशोर अपचारी गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉक डाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक किशोर अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना:-* दिनांक 25.06.2018 को वादी रिंकू जैन पुत्र जैन किशोर निवासी दुल्हापुर रोड़ दुल्हापुर थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात एटा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 23.06.2018 को वादी की पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को लवकुश पुत्र सुरेश यादव निवासी ककरऊ कोठी थाना उत्तर फिरोजाबाद व उसका एक अन्य साथी मोटरसाइकिल पर बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं – 393/2018 धारा 363, 366, 504 व 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* दिनांक 12.06.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे किशोर अपचारी लवकुश पुत्र सुरेन्द्र सिंह यादव निवासी ककरऊ कोठी को आगरा चुंगी एटा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है किशोर अपचारी के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. लवकुश पुत्र सुरेन्द्र सिंह यादव निवासी थाना ककरऊ कोठी आनन्द नगर गली नंबर 02 थाना उत्तर फिरोजाबाद जनपद फिरोजाबाद।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1- उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह
2- आरक्षी बलदेव सिंह
3- आरक्षी अंकित सिंह
Attachments area