त्यौहार की श्रंखला को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर आयोजित की शान्ति समिति की बैठक

अलीगढ़।डीएम सेल्वा कुमारी जे.के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने तमाम एसपीओ के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कोतवाली,देहलीगेट, सासनी गेट,रोरावर थाना क्षेत्र में आयोजित की। इस मौके पर बैठक में सभी पीस कमेटी के सदस्य और एसपीओ के साथ होली एवं शबे बरात को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वहीं दूसरी तरफ एसडीएम खैर ने भी सीओ खैर के साथ खैर थाने में पीस कमेटी की बैठक बुलाई जहां होली एवं शबे बरात को लेकर पर एसडीएम खैर के. बी.सिंह ने सीओ खैर इंदू सिद्धार्थ के साथ खैर थाने में पीस कमेटी की बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि होली व शबे बरात पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी।