
सड़क हादसे दौ की मौत
एटा। सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई और महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे बाइक सवारों के बस और कार की चपेट में आने से हुए।
फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला सागर निवासी सतीश ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा अमरजीत पंजाब में नौकरी करता था। नौ मार्च को अपने ताऊ सूरजपाल की मौत पर गांव आया था। 11 मार्च को बाइक से भाभी प्रीती को लेने फिरोजाबाद गया। वहां से शुक्रवार की शाम के समय लौट रहा था। अवागढ़ कस्बे के पास एटा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे अमरजीत की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रीती घायल हो गई। उसका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंसी निवासी बबलू ने बताया थाना क्षेत्र के गांव बिछन निवासी 28 वर्षीय भांजा बृजनंदन गांव के ही राजकिशोर व ईश्वदयाल के साथ फर्रुखाबाद जनपद के गांव न्योली में त्रयोदशी संस्कार में शुक्रवार को बाइक से गए थे। देर शाम तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। अलीगंज जैथरा मार्ग पर गड़सिया गांव के पास एटा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बृजनंदन की मौके पर मौक हो गई। अन्य दो घायल हो गए। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए।