स्कूल में बने अवैध टीनशेड को किया ध्वस्त

आगरा।प्रदेश की योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आने से योगी सरकार का बुलडोजर दोबारा रफ़्तार पकड़ने लगा है। महंत से CM बने योगी आदित्यनाथ.. अब लोगों के लिए बुलडोजर बाबा भी हैं। ताबड़तोड़ बुलडोजर कार्रवाई को उन्होंने चुनावी मुद्दे की तरह लोगों के सामने रखा। ताजनगरी आगरा जिले के सेंट एंथनी स्कूल परिसर में अवैध निर्माण पर चला सीएम योगी का बुलडोजर। स्कूल में बने अवैध टीनशेड को किया ध्वस्त।
बता दें कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी पर कई व्यक्तिगत हमले किए। सीएम योगी की नातियों की कड़ी आलोचना करते हुए अखिलेश यादव ने अनेकों बार उन पर कई तीखी टिप्पणियां की। कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाली निति पर भी अखिलेश ने आपत्ति जताते हुए उसे चुनावी मुद्दा बना कर भुनाने की बहुत कोशिश की लेकिन जनता को कुछ और ही मंजूर था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks