
ख़बर सूत्रों से…*फतेहपुर - सरिया लदे ट्रक लूट काण्ड लूट कांड का सूत्रधार ओम प्रकाश उर्फ सन्तू बाजपेई पुलिस को धता बता हिरासत से फरार, अपने ही प्लाट (हाते) से सरिया उतरवाते पकड़ा गया था मलवा थाने के दावतपुर गांव का रहने वाला गिरोह का सरगना संतू, ऐसे ही अपराधो को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद काफ़ी समय तक औरैया जेल में बंद रहा है ओमप्रकाश बाजपेई, अपराध की दुनियां में कई बड़े मामलो का रहा है सूत्रधार, सत्तारूढ़ दल के एक सजातीय नेता का मिलता रहा है संरक्षण, लूटपाट के दौरान कई ट्रक ड्राइवरों की हत्या का भी है आरोपी, कानपुर के ड्राईवर पुत्तू शुक्ला को ट्रक से कुचलने का भी है आरोपी, स्थानीय पुलिस के कुछ कर्मचारियों पर सेटिंग गेटिंग के बाद छोड़ देने का भी है आरोप, पुलिस सन्तू की गिरफ्तारी से कर रही है इन्कार, महर्षि चौराहे के निकट से आज सुबह पकड़ा गया था लूटा हुआ सरिया लदा ट्रक, ट्रक में जीपीआरएस लगा होने के कारण ट्रक मालिक ने करवाई थी बरामदगी...*