
चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना अतरौली पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक पुत्र देवा निवासी मोहल्ला मुबारक कस्बा जलाली थाना हरदुआगंज व प्रमोद पुत्र किशन कुमार निवासी मौहल्ला चामड बाग कस्बा जलाली थाना हरदुआगंज को चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा,कारतसू सहित गिरफ्तार किया । पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।