
बुंदेलखंड में जबरदस्त जनादेश, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में किंग मेकर साबित हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल
!!.भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बना कर दी थी जिम्मेदारी, जबरदस्त जीत से उत्साहित केंद्रीय नेतृत्व.!!
बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत से केंद्रीय नेतृत्व उत्साहित है, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले छतरपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनाकर संगठन की कमान सौंपी गई, साथ ही विधानसभा चुनाव में महोबा एवं चरखारी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाकर रण में जिताने की कमान सौंपी l डॉ. घासीराम पटेल ने समर्थको एवं कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त मेहनत कर महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र में विरोधियों को परास्त कर कमल खिलाया l एक बार फिर 2022 का चुनावी रण में महोबा विधानसभा क्षेत्र से राकेश गोस्वामी और चरखारी विधानसभा क्षेत्र से बृजभूषण सिंह राजपूत ऐतिहासिक मतों से जीत कर विधायक निर्वाचित हुए l बुंदेलखंड में जबरदस्त मेहनत करके चुनाव प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल द्वारा भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी एवं बृजभूषण सिंह राजपूत को जिताने के लिए दिन रात मेहनत की और अंत में उनकी मेहनत सफल हुई व भारतीय जनता पार्टी को महोबा एवं चरखारी विधानसभा क्षेत्र से बंपर जीत हुई l चुनाव प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल के साथ महोबा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राकेश गोस्वामी तथा चरखारी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत ने चुनाव में मिली सफलता के लिए अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन को धन्यवाद दिया व कहा कि हर दुख दर्द में जनता जनार्दन के साथ खड़ा रहूंगा l