सुनीता हत्याकांड में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, मिले अहम सुराग – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सुनीता हत्याकांड में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, मिले अहम सुराग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – देहलीगेट थाना क्षेत्र के राम नगर में कारोबारी की पत्नी सुनीता की हत्या के मामले में पुलिस ने कई सीसीटीवी खंगाले। इनमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। हालांकि सभी का आना-जाना घटना के समय के आसपास ही रहा। ऐसे में पुलिस के शक की सुई सभी पर घूम रही है। लेकिन, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। हालांकि पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही मामले में कोई दिशा मिल सकती है।भाजपा नेता व साईं आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के मालिक राकेश गुप्ता साईं के भाई व पेंट कारोबारी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुनीता की सोमवार रात घर में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त सुनीता अकेली थीं। सुनीता ने आखिरी बार बेटे अनिकेत से फोन पर बात की थीं। कहा था कि पेंट करने वाला कर्मचारी पैसे लेने आया है। साढ़े सात बजे बेटा आया तो गेट खुला था। कमरे में मां लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। स्वजन ने पेंट करने वालों पर शक जताया था। पुलिस ने पेंटरों से पूछताछ भी की। लेकिन, कोई ठोस बात नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें पेंटर, नौकरानी व कुछ अन्य लोग आते दिखे हैं। सभी का समय घटना के आसपास का ही है। पुलिस ने सभी को चिह्नित कर लिया है। इनसे पूछताछ भी की जा रही है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर काम चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks