
एटा–थाना मिरहची पुलिस द्वारा एवं आबकारी टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में 11 पेटी अवैध देशी शराब कीमत करीब चालीस हजार रुपये तथा भारी मात्रा में सीसी, क्यूआर कोड, ढक्कन सहित 04 शराब तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बरामदगी व शराब तस्करों की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस व अबकारी निरीक्षक के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में चैकिंग के दौरान रिफलिंग की जा रही 11 पेटी देशी शराब सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.03.2022 को थाना मिरहची पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा मिरहची तिराहे के पास मेवाती मार्केट की दूसरी मंजील का कमरा मे शराब की पेटियो से मिलावट कर रिफलिंग की जा रही अवैध देसी शराब की 11 वीडियो सहित 04 अभियुक्त को समय करीब 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। कमरे मे चैक किया गया तो उसमें 11 पेटी अवैध देशी शराब सहित भारी मात्रा में क्यूआर कोड, ढक्कन तथा होलोग्राम बरामद किये गये हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत चालीस हजार रूपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मिरहची पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः-
1- सौरभ पुत्र गुलजारी लाल
- गौरव पुत्र गुलजारीलाल
3.मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण कस्बा मिरहची थाना मिरहची एटा
4.नरेन्द्र कुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एटा बरामदगी:-
1- 11 पेटी देशी शराब कीमत करीब चालीस हजार रूपये।
2- भारी मात्रा में सीसी, ढक्कन, क्यूआर आदि।
3- एक बाल्टी एक मगा गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
2.हे0का0 49 रोहिताश कुमार
3.का0 514 सुधीर कुमार
4.अबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह
5.मुख्य आरक्षी अबकारी कुलदीप