
एटा कासगंज जनपदों की सातों सीटों में 6 पर लहराया भगवा।
बीजेपी की अखण्ड जीत।
विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में यूं तो भाजपा ने आजादी के बाद के रिकार्ड को तोड़ते हुए,उस मिथ्या को तोड़ा जिसमें कहा जाता था,कि उत्तर प्रदेश का इतिहास गवाह है, कि यहां कभी भी सत्ता रूढ़ पार्टी दुबारा सत्ता में नहीं आती,लेकिन उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी जी ने अपने ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद के चलते जिस तरह से पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का गौरव हासिल किया,यह एक इतिहास बन गया।इसी अध्याय को दोहराया जनपद एटा में चारो सीटों,और जनपद कासगंज की दो सीटो जो कभी सपा का गढ़ कहा जाता था वो गढ़ 2017 और अब 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तोड़ते हुए यहाँ की सात (7)सीटों पर जीत दर्ज कर यहाँ भी इतिहास रच दिया।भाजपा की 103 विधानसभा सीट अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर,104 एटा विधानसभा सीट से विपिन वर्मा,डेविड,105 विधानसभा सीट मारहरा से वीरेंद्र लोधी,106 जलेसर विधानसभा सुरक्षित सीट से संजीव दिवाकर, कासगंज की कासगंज सदर की 100 विधानसभा सीट से देवेंद्र लोधी,105 विधानसभा अमापुर सीट से हरिओम ने भाजपा के परचम को लहराकर विपक्षियों के हौसलें परस्त कर दिए।दोनों जनपदों में सपा के कुछ सिरफिरे चमचों द्वारा लगातार जनता को धमकी दी जा रही थीं कि 10 मार्च को चुनांव परिणाम आने दो तुम्हारा क्या हाल करेंगे ये देखना,लेकिन क्या करें इन धमकी देने वालों को दोनों जनपदों की जनता ने ऐसा जबाब दिया है,कि आने वाला समय उनके लिए बहुत कष्टकारी होगा।जनपद एटा और जनपद कसगंज में अपने अपने भाजपा प्रत्यासियों की जीत की खबर लगते ही जनता खुशी में झूमने लगीं पार्टी समर्थक एक दूसरे के गले लगकर बधाई दे रहे थे,साथ ही जगह जगह मिठाई हुए बाटते समर्थकों ने पटाख़े छुड़ाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।