अलीगढ़ एलआईसी के सी.डि मैनेजर,संक्रमित मृतक भाजपा पूर्व पार्षद की पत्नी, बेटा-बहु और टायर कारोबारी सहित 8 कोरोना की जांच में संक्रमित निकले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 255,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 20*
अलीगढ़ ज़िला चिकित्सा अधिकारी ने बताया की आज मेडिकल और निजी लेब की जांच रिपोर्ट में देर शाम को 8 लोग कोरोना संक्रमित निकले है वही सुबह मेडिकल और नोयडा से आई जांच में 9 लोग संक्रमित निकले थे आज खबर लिखे जाने तक अलीगढ़ जनपद में 17 लोग संक्रमित निकले है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय एलआईसी के सीनियर डिवीज़न मैनेजर अलीगढ़ मंडल निवासी अवंतिका कॉलोनी फेस-1 और कोरोना संक्रमित मृतक पूर्व पार्षद की 65 वर्षीय पत्नी 35 वर्षीय बेटा व 33 वर्षीय मृतक के बेटे की बहू निवासी सराय हकीम और सांसद अलीगढ़ के कार्यालय के पास टायर कारोबारी की 37 वर्षीय और सासनी गेट सराय गढ़ी का 36 वर्षीय युवक,और टप्पल के बेना का 35 वर्षीय युवक और बेना की 34 वर्षीय महिला कोरोना की रिपोर्ट में संक्रमित आये है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 255 हो गयी है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 20 हो गयी है।जनपद में कुल 90 एक्टिव केस हो गए हैं और 145 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।