सुरक्षा इंतजामों को तार तार कर गयी गाड़ी

एटा । मतगणना स्थल पर लगा भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल में उस समय हड़कम्प मच गया जब अलीगंज रोड मंडी मुख्य द्वार के सामने सुरक्षा इंतजामों को तार तार कर तूफान गति से दौड़ती पुलिस लिखी गाड़ी ने दहशत पैदा कर दी । लेकिन पुलिस कुछ समझ पाती कि गाड़ी कई पुलिस बेरीकेटिंग पार करते आखों से ओझल हो गयी ।