युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

 

ठाकुरद्वारा: कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर में गुरुवार देर शाम एक युवक ने खुद को गोली मार ली। आनन फानन में परिजनों ने उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिससे वह अवसाद में था।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी इंतजार अली के बेटे मोहम्मद यूनुस का निकाह चार साल पहले जनपद रामपुर के नरपतनगर निवासी रुखसार के साथ हुआ था। निकाह के ढाई साल तक उसके कोई संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर उसका पत्नी रुखसार से विवाद हो गया। इसके बाद से पत्नी रुखसार अपने मायके में रह रही है। इस दौरान यूनुस ने कई बार पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बात को लेकर वह अवसाद में रहता था। गुरुवार देर शाम यूनुस ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों के यूनुस को लहूलुहान हालत में देखकर होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से परिजनों ने उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। जहां देर रात यूनुस की मौत हो गई। यूनुस की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks