एटा-सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने मोदी सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर डोर टू डोर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक व प्रधानमंत्री के पत्र व कोरोना से बचाव हेतु लोगों को मास्क वितरित किए तथा लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध किया,
साथ में जिला अध्यक्ष एटा संदीप जैन पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा,पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ,जिला महामंत्री सुशील गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह, जिला मंत्री विनीत भारद्वाज,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।