बातचीत को बुलाए लड़की पक्ष पर जानलेवा हमला, 4 घायलो में 3 की हालत नाजुक
- पड़ोसी ने बुलाया था बातचीत के लिए अपने घर
- पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगाये सवालिया निशान

लोनी। पति-पत्नी पक्ष के बीच चले आ रहे विवाद के मामले में बातचीत के लिए बुलाए गए लड़की पक्ष पर विपक्षियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों में से दो को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की का पिता इदरीश जहा कोतवाली क्षेत्र की कंचन पार्क कॉलोनी में रहता है वही सफीक वह उसका लड़का जावेद लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी का रहने वाले है। पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच दहेज मांगने को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी मामले में बातचीत करने के लिए बीती रात लड़की पक्ष को पड़ोस में ही रहने वाले मांगे नामक व्यक्ति ने अपने घर बुलाया था जहां पहले से धारदार हथियार लिए बैठे विपक्षियों ने घर बुलाए गए लड़की पक्ष के 4 लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया और लहूलुहान हालत में उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पूर्व में भी उनके साथ झगड़ा किया था जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी। बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस द्वारा यदि समय रहते उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाती तो शायद यह घटना टल सकती थी। पीड़ितो का यह भी आरोप है कि ग्राम बिटावदे का रहने वाला नवाब नामक युवक जो एक मुखबिर है और हाल समय क्षेत्र में ही रहता है, उसी के सहयोग से एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस के आला अधिकारियों से उक्त गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से सख्त से सख्त कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है।