
एक साल से टीकाकरण न होने पर दुधारू पशुओं में फैल रहा खुर एवं मुंह पका रोग
एटा -जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दुधारू पशु खुर एवं मुंहपका बीमारी से ग्रसित हैं। एक साल से टीकाकरण ने होना भी बीमारी फैलने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पिछले वर्ष से अब तक वैक्सीन नहीं आई है।
जनपद देहात क्षेत्र में हर घर में कोई न कोई दुधारू पशु खुर एवं मुंहपका की चपेट में है। बीते वर्ष से अब तक खुर एवं मुंहपका से निजात दिलाने वाली वैक्सीन नहीं है। ब्लॉक निधौलीकलां के गांव भोबतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुर एवं मुंहपका रोग बीते कई महीनों से दुधारू पशुओं में फैला हुआ है। गांव में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत भी हो चुकी है। वहीं दर्जनों बीमारी से ग्रस्त है। अलीगंज एवं जैथरा ब्लॉक के विभिन्न देहात क्षेत्रों में पशु इस संक्रामक बीमारी से जूझ रहे हैं।