शहर सीट का सबसे पहले व अतरौली के आखिर में आएंगे नतीजे – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शहर सीट का सबसे पहले व अतरौली के आखिर में आएंगे नतीजे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मतदान के बाद अब चुनाव परिणाम के नतीजे 24 घंटे बाद आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव परिणाम पर उम्मीदवारों की नजरें लगी हुई हैं। अलीगढ़ में सात सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 मार्च को परिणाम आएगा। अलीगढ़ में शहर विधानसभा सीट के नतीजे सबसे पहले आएंगे। यहां दूसरी विधानसभाओं के मुकाबले राउंड का हैं। दूसरे नंबर पर कोल विधानसभा के परिणाम आएंगे। सबसे आखिरी में अतरौली विधानसभा के नतीजे आएंगे। मतगणना लगभग सात घंटे में पूरी हो जाएगी और शाम चार बजे तक नवनिर्वाचित विधायकों को प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।अलीगढ़ में शहर, कोल, बरौली, अतरौली, खैर, इगलास व छर्रा विधानसभा के लिए 60 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। मतपत्र व ईवीएम की गिनती का समय इस बार सात घंटे का अधिकतम रखा गया है। नतीजे से राउंड वार जारी किए जाएंगे। आरओ की अंतिम मुहर के बाद उसको चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। शहर विधानसभा का पहले, कोल का दूसरे, बरौली व छर्रा का तीसरे, खैर का चौथे, इगलास का पांचवे व अतरौली का छठे नंबर पर परिणाम आएगा।धनीपुर मंडी में 10 मार्च को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। शहर विधानसाा के परिणाम पहले आएंगे और सबसे आखिरी में अतरौली का परिणाम आएगा। दोपहर 12 बजे तक कई सीटों के परिणाम फाइनल हो जाएंगे। दोपहर 2 से तीन बजे तक सातों विधानसभा सीटों पर निर्वाचित होने वाले विधायकों के नाम सामने आ जाएंगे। शहर विधानसभा में 28 राउंड में मतगणना पूरी होगी। अतरौली की मतगणना 35 राउंड में पूरी होगी।10 मार्च को वीडियो ग्राफी, आरओ व पार्टी के एजेंटों के सामने ईवीएम की सील खुलेगी। प्रत्येक ईवीएम लाने के लिए कार्मिक नियुक्त कर दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम से पैरामिलट्री की निगरानी में स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकाली जाएगी और मतगणना स्थल पर पहुंचाई जाएगी। यहां पर इंजीनियरों की मौजूदगी में ईवीएम को खोला जाएगा। जिन मतगणना कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गई वह गणना करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks